देवी सरस्वती जी को हिन्दू धर्म की देवी हैं। माँ सरस्वती को कला, साहित्य और स्वर की देवी माना जाता है। हर वर्ष की माघ शुक्ल पंचमी अर्थात वसंत पंचमी को माँ सरस्वती की विशेष पूजा व अर्चना की जाती है। स्वंय भगवान श्री कृष्ण ने सर्वप्रथम सरस्वती जी की पूजा अर्चना की थी। माँ सरस्वती के पूजन के समय यह श्लोक पढ़ने से मां की असीम कृपा प्राप्त होती है। शक्तिशाली सरस्वती मंत्र एक शानदार स्मृति को विकसित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह मंत्र छात्रों और सभी बुद्धिजीवियों के लिए बहुत उपयोगी है, माँ सरस्वती के चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से वे शीघ्र फल देती हैं। सामान्य दिनों में भी इन मंत्रों का जाप अत्यंत शुभ होता है।