मेष : इस हफ्ते मन अशांत रहेगा। नौकरी में इच्छा विरूद्ध जिम्मेदारियां बढ़ सकती है परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चो में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। आपके मान–सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ : इस सप्ताह आपको कार्य एवं व्यवसाय में, अचानक फेर बदल करना पड़ सकता है। लौह उत्पाद, मजदूर वर्ग, कारखानों व स्थानीय संस्थानों से जुडे लोगों को विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगें। शत्रु हानि दे सकते है।
मिथुन : इस सप्ताह भूमि, भवन लेने के विचार का अभी त्याग करें। परन्तु वाहन का क्रय करना शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह सूत्र में बदलने की बातचीत कर सकते है। दोस्तों के साथ यात्राओं के योग बन रहे है।
कर्क : इस सप्ताह जहाँ आय के नवीन स्त्रोतों का सृजन हो रहा है, वहीं खर्चों में भी वृद्धि के योग बन रहे है। माता का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों में मन के अनुकूल उन्नत्ति का वातावरण बनेगा। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा।
सिंह : इस सप्ताह भाग दौड़ अधिक करने के बावजूद भी परिणाम मनोनुकूल प्राप्त नहीं होगेें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तकलीफ, मतभेद या असंतोष बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे है।
कन्या : इस सताह आप आर्थिक योजनाओं को अच्छी तरह से पूरा कर सकेगें। नई नौकरी की खोज कर रहे व्यक्तियों को बेहतर अवसर प्राप्त होगे। जीवनसाथी के नाम से किए गए निवेश या आपके कामकाज में विशेष लाभ हो सकता है
तुला : इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाने की आवश्यकता है। व्यवसायिक क्षेत्रों में बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको लगातार प्रयास करने होगे। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।
वृश्चिक : इस सप्ताह व्यावसायिक क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने में आपकी सक्रियता अधिक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। सरकारी क्षेत्रों में व्यक्तियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।
धनु : इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने पद और योग्यता के अनुरूप व्यवहार करना होगा, अन्यथा छवि प्रभावित हो सकती है। अपनी नेतृत्व करने की अदभुत क्षमता का उपयोग कर आप अधिकारियों से सराहना पाने में सफल रहेगे।
मकर : इस सप्ताह की शुरूआत में आपके खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। आयात–निर्यात तथा विदेश के साथ जो लोग व्यावसायिक तरीके से जुडे हो, उनके लिए भी यह समय शुभ कहा जा सकता है।
कुंभ : इस सप्ताह भाईयों के साथ संबंधों में सुधार होगे। धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नत्ति के योग बनते है। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
मीन : इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। बड़े निर्णय आप आसानी से ले सकेगें। परन्तु अति उत्साह में किये कार्य कष्ट का कारण बन सकते है अत: विचार पूर्वक कार्यों को करने में ही भलाई है।
Source – IndiaAsking